कटोरिया: राजवाड़ा गांव में मैजिक की टक्कर से बाइक सवार जख्मी
Katoria, Banka | Aug 19, 2026 कटोरिया- देवघर रोड स्थित राजवाड़ा गांव में डोमकट्टा मोड़ पर बुधवार देर शाम करीब 7:30 बजे तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक जख्मी हो गया। जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया। युवक कटोरिया से बाइक द्वारा घर जा रहा था। इस दौरान डोमकट्टा मोड़ पर दुर्घटना हुआ।