पाटन: कटंगी में दुकानों का किराया बढ़ने से व्यापारी आक्रोशित, सौंपा ज्ञापन
कटंगी में दुकानों का किराया बढ़ाया जाने से व्यापारी आक्रोशित हो गए और उन्होंने बुधवार दोपहर 1:00 बजे अधिकारियों के ज्ञापन सोपा और मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि जिस तरह से अचानक भारी भरकम किराया बढ़ा दिया गया है उससे उन्हें काफी परेशानी होगी लिहाजा उन्होंने किराया कम करने की मांग की।