गोगरी: गोगरी में पैक्स चुनाव की तैयारी शुरू, बीडीओ ने ट्रायसेम भवन में बैठक कर दिए निर्देश
Gogri, Khagaria | Nov 13, 2024 गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रायसम भवन में बुधवार को दिन के एक बजे आगामी पैक्स चुनाव को लेकर प्रशिक्षण एवं तैयारी हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता बीडीओ राजाराम पंडित ने किया। बैठक में बीपीआरओ सुमित कुमार, एमओ द्वारिका प्रसाद एवं सभी कोषांग के पदाधिकारी और कर्मी शामिल रहे। गोगरी प्रखंड में पंचायत सहित नगर परिषद के कुल 21 पैक्स में चुनाव होगा।