गोगरी: बन्नी के पास NH-31 पर बाइक से गिरकर महिला और मासूम बेटा घायल, चौथम प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि ने अस्पताल पहुंचाया
Gogri, Khagaria | Nov 12, 2024 गोगरी प्रखंड अंतर्गत एनएच 31 स्थित बन्नी गांव के निकट मंगलवार की शाम छह बजे बाइक से गिरकर एक महिला और उसका मासूम बेटा घायल हो गया। उसी वक्त खगड़िया से लौट रहे चौथम प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि चंदन सिंह की नजर घायलों पर पड़ी। प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि ने मानवता दिखाते हुए दोनों घायलों को अपने वाहन से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजवाया।