ग्यारसपुर: ग्यारसपुर में 15 सितंबर को किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन
ग्यारसपुर में किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ तहसील ग्यारसपुर द्वारा 15 सितंबर को विशाल प्रदर्शन किया जाएगा जिसको लेकर शुक्रवार दोपहर 12 बजे संघ की ओर से जारी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी जिसके अनुसार अनुसार तहसील क्षेत्र के किसान ग्यारसपुर बस स्टैंड पर एकत्रित होंगे।