पंचायती राज चुनाव: देवेंद्र कटारा से तहसीलदार नाथूलाल यादव तक, आखिरी दिन दिग्गजों ने भरे नामांकन
डूंगरपुर। पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण के नामांकन का आज अंतिम दिन है। मंगलवार को प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन दाखिल किए। भाजपा के पूर्व विधायक देवेंद्र कटारा ने वार्ड 6 वेड़ से, कांग्रेस के सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार नाथूलाल यादव ने वार्ड 27 साबला से और भाजपा के सेवानिवृत्त पंचायत प्रसार अधिकारी बलवीर अहारी ने वार्ड 17 गलियाकोट से पर्चा भरा। जिले में जिला परिषद के 37 वार्डों और सात पंचायत समितियों में चुनाव होंगे। अंतिम दिन नामांकन को लेकर राजनीतिक दलों में हलचल तेज रही।
#Dungarpur #PanchayatiRajElection #RajasthanPolitics #DevendraKatara #NathulalYadav BalveerAhari