गरीबों के हक के लिए माले का दो दिवसीय भूख हड़ताल शुरू, प्रखंड मुख्यालय पर धरना
आवास, रोजगार, राशन, पेंशन और न्यूनतम मजदूरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दो दिवसीय भूख हड़ताल सह धरना शुरू किया। प्रखंड मुख्यालय के समक्ष आयोजित धरना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।