मियांपुर दुबौलिया भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा क्षेत्र
बेतिया। स्वतंत्रता दिवस-2026 एवं ‘वन्दे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत गुरुवार को सुबह करीब सात बजे बैरिया प्रखंड की मियांपुर दुबौलिया पंचायत में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह के नेतृत्व में पंचायत सरकार भवन मियांपुर से उच्च विद्यालय बथना तक निकली यात्रा में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, जीविका दीदियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं, छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।