*‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ निश्चय के तहत जिले की 15 पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित, कुल 771 आवेदन प्राप्त 269 का निष्पादन*
आज दिनांक 02 जून, 2026 (माह जून का प्रथम मंगलवार) को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के निर्देशानुसार ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ निश्चय के तहत जन-समस्याओं के समाधान हेतु जिले की 15 पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं को एक ही स्थल पर प्राप्त कर उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करना है।
हुलासगंज प्रखंड के चिरी पंचायत में शिविर प्रभारी सह जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पाण्डेय द्वारा आयोजित शिविर में 42 आवेदन प्राप्त हुए एवं 02 आवेदन निष्पादित किए गए। इसके साथ ही मुरगांव पंचायत में शिविर प्रभारी सह जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जहानाबाद श्री चन्द्र किशोर सिंह द्वारा आयोजित शिविर में 35 आवेदन प्राप्त हुए एवं 09 आवेदन निष्पादित किए गए।
काको प्रखंड के मनियावां पंचायत में शिविर प्रभारी सह उप विकास आयुक्त, जहानाबाद डॉ. प्रीति द्वारा आयोजित शिविर में 45 आवेदन प्राप्त हुए एवं 01 आवेदन निष्पादित हुआ। नोनही पंचायत में शिविर प्रभारी सह जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जहानाबाद श्री सुजीत कुमार द्वारा आयोजित शिविर में 31 आवेदन प्राप्त हुए तथा 11 आवेदन निष्पादित हुआ। पिंजौरा पंचायत में शिविर प्रभारी सह वरीय उप समाहर्ता, जहानाबाद सुश्री होमा इरफ़ान द्वारा आयोजित शिविर में 37 आवेदन प्राप्त हुए तथा 06 आवेदन निष्पादित हुआ।
जहानाबाद सदर प्रखंड के किनारी पंचायत में शिविर अध्यक्ष सह सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग श्रीमती विजेता रंजन के नेतृत्व में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 51 आवेदन प्राप्त हुए एवं 03 आवेदन निष्पादित किए गए। मांदे विगहा पंचायत में शिविर अध्यक्ष सह वरीय उप समाहर्ता, जहानाबाद सुश्री होमा इरफ़ान द्वारा आयोजित शिविर में 72 आवेदन प्राप्त हुए एवं 18 आवेदन निष्पादित किए गए।
मखदुमपुर प्रखंड के छरियारी पंचायत में शिविर अध्यक्ष सह अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, जहानाबाद श्री विनय कुमार सिंह द्वारा आयोजित शिविर में 50 आवेदन प्राप्त हुए एवं 14 आवेदन निष्पादित किए गए। मंझोस पंचायत में शिविर अध्यक्ष सह जिला परिवहन पदाधिकारी, जहानाबाद श्री अविनाश कुमार द्वारा आयोजित शिविर में 29 आवेदन प्राप्त हुए। जमनगंज पंचायत में शिविर अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी, जहानाबाद श्री राजीव रंजन सिन्हा द्वारा आयोजित शिविर में 34 आवेदन प्राप्त हुए एवं 18 आवेदन निष्पादित किए गए।
घोसी प्रखंड अंतर्गत भारथु पंचायत में शिविर अध्यक्ष सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जहानाबाद श्री राजीव कुमार द्वारा आयोजित शिविर में 35 आवेदन प्राप्त हुए एवं 20 आवेदन निष्पादित किए गए।
रतनी फरीदपुर प्रखंड के सेसम्बा पंचायत में शिविर अध्यक्ष सह अपर समाहर्ता, विशेष कार्यक्रम, जहानाबाद श्री तेज नारायण राय द्वारा आयोजित शिविर में 41 आवेदन प्राप्त हुए। नेहालपुर पंचायत में शिविर प्रभारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता, जहानाबाद श्रीमती अमु अमला द्वारा आयोजित शिविर में 26 आवेदन प्राप्त हुए एवं 20 आवेदन को निष्पादित किया गया। लाखापुर पंचायत में शिविर प्रभारी सह अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जहानाबाद सुश्री अकांक्षा गुप्ता द्वारा आयोजित शिविर में 190 आवेदन प्राप्त हुए एवं 138 आवेदन को निष्पादित किया गया।
मोदनगंज प्रखंड अंतर्गत गंधार पंचायत में शिविर अध्यक्ष सह वरीय उप समाहर्ता, जहानाबाद श्रीमती निपुन कुमारी द्वारा आयोजित शिविर में 53 आवेदन प्राप्त हुए एवं 09 आवेदन निष्पादित किए गए।
जहानाबाद जिले में आयोजित सभी 15 सहयोग शिविरों में कुल 771आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 269 आवेदनों का निष्पादन किया गया तथा 402 आवेदन लंबित हैं। सभी लंबित आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पाण्डेय द्वारा सभी शिविर प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को अनिवार्य रूप से सहयोग पोर्टल पर अपलोड किया जाए तथा भारत सरकार एवं राज्य सरकार के निर्धारित मानक के अनुरूप 30 दिनों के भीतर मामलों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी संबंधित पदाधिकारियों को निष्पादित मामलों की अनुपालन प्रतिवेदन (Compliance Report) भी सहयोग पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड करने का निर्देश दिया गया।
जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सहयोग शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों का समाधान प्राप्त करें।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#सबका_सम्मान_जीवन_आसान
#सहयोग_शिविर
#BiharGovernment
#IPRDBihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar