*‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ निश्चय के तहत जहानाबाद जिले की नगर परिषद एवं तीनो नगर पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित, कुल 30 आवेदन प्राप्त 05 का निष्पादन*
आज दिनांक 02 जून, 2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के निर्देशानुसार ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ निश्चय के तहत शहरी क्षेत्र के जन-समस्याओं के समाधान हेतु जहानाबाद जिले नगर परिषद एवं तीनों नगर पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं को एक ही स्थल पर प्राप्त कर उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करना है।
जहानाबाद नगर परिषद क्षेत्र में शिविर प्रभारी सह कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद,जहानाबाद श्री दिनानाथ सिंह द्वारा आयोजित शिविर में 07 आवेदन प्राप्त किये गए। नगर पंचायत, काको में शिविर प्रभारी सह कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत, काको श्रीमती प्रेम श्वरुप द्वारा आयोजित शिविर में 11 आवेदन प्राप्त किया गया है। जबकि नगर पंचायत, घोषी में शिविर प्रभारी सह कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत,घोषी सुश्री अनु राय द्वारा आयोजित शिविर में 06 आवेदन प्राप्त किया गया है, जिसमें 02 निष्पादित किया गया तथा नगर पंचायत, मखदुमपुर में शिविर प्रभारी सह कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत, मखदुमपुर श्रीमती सीमा कुमारी द्वारा आयोजित शिविर में 06 आवेदन प्राप्त किया गया है, जिसमे 03 आवेदन निष्पादित किया गया है।
जहानाबाद जिले में नगर क्षेत्र में आयोजित नगर परिषद, जहानाबाद एवं नगर पंचायत, काको, घोषी एवं मखदुमपुर के सहयोग शिविरों में कुल 30 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 05 आवेदनों का निष्पादन आज शिविर में किया गया तथा 25 आवेदन लंबित हैं। सभी लंबित आवेदनों को सहयोग पोर्टल पर अपलोड करते हुए समयबद्ध निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पाण्डेय द्वारा सभी नगर शिविर प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को अनिवार्य रूप से सहयोग पोर्टल पर अपलोड किया जाए तथा भारत सरकार एवं राज्य सरकार के निर्धारित मानक के अनुरूप 30 दिनों के भीतर मामलों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी संबंधित पदाधिकारियों को निष्पादित मामलों की अनुपालन प्रतिवेदन (Compliance Report) भी सहयोग पोर्टल पर आवश्यक रूप से अपलोड करने का निर्देश दिया गया।
जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सहयोग शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों का समाधान प्राप्त करें।
#सबका_सम्मान_जीवन_आसान
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#सहयोग_शिविर
#BiharGovernment
#IPRDBihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar