*‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ निश्चय के तहत जहानाबाद जिले की नगर परिषद एवं तीनो नगर पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित, कुल 30 आवेदन प्राप्त 05 का निष्पादन*
आज दिनांक 02 जून, 2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के निर्देशानुसार ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ निश्चय के तहत शहरी क्षेत्र के जन-समस्याओं के समाधान हेतु जहानाबाद जिले नगर परिषद एवं तीनों नगर पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं को एक ही स्थल पर प्राप्त कर उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करना है।
जहानाबाद नगर परिषद क्षेत्र में शिविर प्रभारी सह कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद,जहानाबाद श्री दिनानाथ सिंह द्वारा आयोजित शिविर में 07 आवेदन प्राप्त किये गए। नगर पंचायत, काको में शिविर प्रभारी सह कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत, काको श्रीमती प्रेम श्वरुप द्व�