यौमे आशूरा पर पलटन मस्जिद में दस रोज़ा ज़िक्र का समापन, शोहदाए कर्बला को नज़राना पेश
उदयपुर। *यौमे आशूरा पर पलटन मस्जिद*, उदयपुर में आयोजित 10 रोज़ा ज़िक्र का समापन कल बाद नमाज़-ए-इशा हुआ। कार्यक्रम में मस्जिद के *इमाम मुफ्ती आकिब रिज़वी*!ने ख़िताब किया, जबकि नातख़्वां मुहम्मद तुफैल ने नात-ए-पाक पेश की। अंत में सलाम पेश किए जाने के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
*पलटन मस्जिद के सदर मुहम्मद हनीफ़* ने बताया कि इन दस दिनों के ज़िक्र के दौरान लोगों ने वाक़या-ए-कर्बला की तफ़सील, उसके पैग़ाम और हज़रत इमाम हुसैन (रज़ि.) की अज़ीम कुर्बानी के बारे में विस्तार से जाना।
*10 मुहर्रम को नमाज़-ए-जुमा के दौरान दुआ-ए-आशूरा पढ़ी गई*, जिसमें सैकड़ों नमाज़ियों ने शिरकत कर मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ की।
इस अवसर पर मुस्लिम महासंघ के तत्वावधान में रोज़ा इफ़्तार का आयोजन भी किया गया। *इस दौरान 87 क़ुरआन शरीफ़, 25लाख ,71,000 दुरूद शरीफ़ तथा 21,000 सूरह इख़लास का नज़राना 72 शोहदाए कर्बला की बारगाह में पेश किया गया।*
कार्यक्रम में *हाजी मुहम्मद बख्श, असलम मुहम्मद, नासिर खान, डॉ. ज़ुबैर खान, नज़र मुहम्मद, मुहम्मद सलीम सहित मुस्लिम महासंघ के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।*
*— मुस्लिम महासंघ, उदयपुर*