धौरहरा पुलिस की बर्बरता: मासूम बच्चों और बुजुर्ग महिलाओं को बेरहमी से पीटा, ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप
लखीमपुर खीरी जिले के धौरहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसैया खुर्द गांव से पुलिसिया बर्बरता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सोमवार की रात धौरहरा पुलिस ने गांव में घुसकर मासूम बच्चों और बुजुर्ग महिलाओं के साथ बर्बरता से मारपीट की।
विधायक व प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन करने पर कार्रवाई का आरोप
पीड़ित ग्रामीणों के अनुसार, उनका कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने दो दिन पूर्व धौरहरा विधायक और स्थानीय ग्राम प्रधान के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया था। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते पुलिस ने रात के अंधेरे में उन पर बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की।
वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक छोटा बच्चा और बुजुर्ग महिला पुलिस की पिटाई का दर्द बयां करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश व्याप्त है।
Hardoi, Hardoi | Sep 16, 2026