देवास में ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई,
विशाल कुल्फी के बाहर लगा टेंट खुलवाया,
व्यापारियों को दी समझाइश |
देवास में त्योहारी सीजन के चलते बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने एमजी रोड पर यातायात व्यवस्था की कमान संभाल ली है। पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों को समझाइश देने के साथ ही सड़क पर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की। इसी दौरान विशाल कुल्फी के बाहर लगा टेंट खुलवाया गया। अधिकारियों ने व्यापारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि दुकान के बाहर किसी भी तरह का अतिक्रमण न करें, जिससे आमजन और वाहन चालकों को परेशानी हो। पूरे एमजी रोड पर यातायात पुलिस की नजर बनी हुई है, ताकि त्योहारों के दौरान बाजार में जाम की स्थिति निर्मित न हो।