खानपुर: खानपुर कस्बे में स्थित कृषि उपज मंडी में साप्ताहिक हाट के दौरान 3743 कट्टे सोयाबीन की हुई बंपर आवक
खानपुर कस्बे में स्थित कृषि उपज मंडी में साप्ताहिक हाट के दौरान आज गुरुवार को शाम 5:00 के लगभग 3746 कट्टे सोयाबीन की बंपर आवक हुई । स्थानीय कृषि उपज मंडी में सोयाबीन 5000 से 7160, सरसों 8150 से 8671 रुपए, गेहूं 2850 से 3121 रुपए, चना 6500 से 6701, मक्का 1650 से 2525, उडद ₹4500 से 7100 एवं लहसुन 4000 से 18510 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका ।