गाज़ीपुर: टोडार तिराहे पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली, घायल होकर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
गाज़ीपुर में अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में कासिमाबाद थाने की पुलिस और बदमाशों के बीच टोडार तिराहे पर हुई मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से बदमाश घायल हो गया। जिसे गिरफ्तार कर लाया गया। पुलिस ने मौके से एक तमंचा और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं।