गाज़ीपुर: गाजीपुर के लंका मैदान में दशहरा मेले का निरीक्षण किया डीएम और एसपी ने, सुरक्षा व व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश
गाजीपुर में नवरात्र और दशहरा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने रामलीला मैदान, लंका का निरीक्षण किया। उन्होंने मेले और रावण दहन स्थल पर सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, प्राथमिक उपचार और आपातकालीन सेवाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान रामलीला कमेटी और आयोजकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।