गाज़ीपुर: एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया, गाजीपुर में युवाओं ने मनाया जीत का जश्न
गाजीपुर।भारत ने एशिया कप के रोमांचक फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर 9वीं बार खिताब अपने नाम कर लिया।भारत की इस जीत के बाद गाजीपुर जिले भर में जमकर आतिशबाजी की जा रही है और जीत का जश्न मनाया जा रहा है,वही भारत माता की जय जैसे नारे लगाए जा रहे है।आपको बता दे कि 41 साल बाद दोनों टीमें फाइनल में आमने-सामने थे।इसको लेकर गाजीपुर में जश्न है।