गाज़ीपुर: चांड़ीपुर ग्राम सभा में चोचकपुर से नंदगंज जाने वाली सड़क पर भारी वाहनों के आवागमन से हुए गड्ढे, लोग बेहाल
गाजीपुर के करंडा थानांतर्गत चौंचकपुर मोड़ से नंदगंज जाने वाली रोड का चांड़ीपुर ग्रामसभा की रोड गड्ढों में तब्दील हो गई है। मार्च में ही करोड़ों की लागत से बनी इस सड़क पर भारी वाहनों के आवागमन से बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं।जिससे ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि चौंचकपुर मोड़ से नंदगंज की रोड सिंगल है और भारी वाहनों के मानक अनुसार नहीं बनी है।