गाज़ीपुर: गाजीपुर में स्वच्छोत्सव 2025 का आगाज़, सिकंदरपुर गंगा घाट पर भाजपा युवा नेता अभिनव सिन्हा ने दिलाई गंगा स्वच्छता की शपथ
गाजीपुर में रविवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025" के अंतर्गत गंगा किनारे वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। इस बार इस अभियान को स्वच्छोत्सव नाम दिया गया है।17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस 15 दिवसीय अभियान की शुरुआत सिकंदरपुर गंगा घाट से हुई। भाजपा के युवा नेता अभिनव सिन्हा ने घाट पर जमा कूड़ा-कचरा, फूल और प्लास्टिक को साफ किया।