गाज़ीपुर: स्वच्छता पखवाड़े के तहत हंस योग आश्रम समिति का बृहद अभियान, जनपद न्यायाधीश ने दिखाई हरी झंडी
स्वच्छ भारत–स्वस्थ भारत के संकल्प के साथ पूरे देशभर में इन दिनों स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है।ऐसे में गाजीपुर में भी बृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। धर्मगुरु सत्यपाल महाराज जी की प्रेरणा व बोधा नंदजी महाराज के नेतृत्व में अखिल भारतीय मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से देशभर की लगभग एक हजार संस्थाओं के लाखों भक्त स्वच्छता अभियान में लगे है।