आलमनगर: बुधामा पंचायत में गुरुवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन, योजनाओं की जानकारी दी गई
गुरुवार को बुधामा पंचायत के साधुपुर में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिलाएं मौजूद रही। इस दौरान अधिकारियों ने बिहार सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तमाम उपस्थित महिलाओं को दी। मौजूद महिलाओं ने भी अपने-अपने क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं को कार्यक्रम के माध्यम से रखा।