आलमनगर: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव 6 जून को आलमनगर प्रखंड क्षेत्र पहुंचेंगे, यज्ञ का करेंगे उद्घाटन
आलमनगर प्रखंड क्षेत्र के इटहरी पंचायत अंतर्गत भ्रमरपुर टोला में आयोजित होने वाले महात्रिकुंज यज्ञ का उद्घाटन 6 जून को पूर्व उपमुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव करेंगे। मालूम हो कि राजद के प्रदेश के नेता इंजीनियर नवीन कुमार निषाद ने स्वयं से उन्हें आमंत्रण दिया था। आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर जारी है।