आलमनगर: कडामा के यूभीके कॉलेज आलमनगर में विश्व साइकिल दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के द्वारा जारी पत्र के आलोक में यूभीके कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ माधवेंद्र झा के दिशा निर्देश पर एनएसएस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ चंद्रशेखर मिश्र, अमरेंद्र झा, प्रेमनाथ आचार्य के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राओं ने विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर साइकिल चलाकर जागरूक किया।