आलमनगर: प्रखंड क्षेत्र में परफेक्ट डेयरी का शुभारंभ, विधानसभा उपाध्यक्ष समेत कई विधायक रहे मौजूद
आलमनगर प्रखंड क्षेत्र के बसनवाड़ा पंचायत में बुधवार को विधानसभा उपाध्यक्ष क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र नारायण यादव बेलदौर विधायक पन्नालाल सिंह पटेल बिहारीगंज विधायक निरंजन मेहता सहित कई अन्य विधिवत रूप से फीता काटकर परफेक्ट डैरी का उद्घाटन किया। इस दौरान अतिथियों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवाओं को स्वयं के रोजगार का सृजन करने को भी जागरूक किया।