आलमनगर: आलमनगर थाना पुलिस ने एक तस्कर को विदेशी शराब के साथ किया गिरफ्तार
आलमनगर के थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि मधेपुरा के आरक्षी अधीक्षक संदीप कुमार के दिशा निर्देश पर पुलिस टीम लगातार शराबियों एवं शराब तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर सक्रिय है। इसी क्रम में वाहन जांच अभियान के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया। उसकी मोटरसाइकिल भी जप्त कर ली गई। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।