सिरसागंज: नगर में युवक के अपहरण और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद के सिरसागंज में युवक को कार से कुचलने की कोशिश और अपहरण कर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त औरा कार और 315 बोर का अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह के अनुसार पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।