सोरांव: मऊ आइमा इलाके के सराय खान देव में खेत की जुताई को लेकर हुई गाली-गलौज व मारपीट, की गई शिकायत
मऊआइमा थाना क्षेत्र के सराय खान देव निवासी जोखू लाल का मिलजुला गाटा है । अपने हिस्से की भूमि को ट्रैक्टर से जुताई कराकर धान की फसल लगाने के लिए छोड़ रक्खा था । आरोप है कि सोमवार की सुबह गांव के कुछ लोग अपने 10 से 15 अज्ञात लोगों के साथ खेत में जबरन धान की फसल लगा दिए हैं । विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए मारे पीटे और जान से मारने की धमकी दिए।