Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
image
image
image
image

बागड़ जिला अस्पताल में बदहाली: भीषण गर्मी में मरीजों की आफत, कतारों में खड़े रहने को मजबूर; गेट पर बह रहा पानी, संक्रमण का खतरा डीडवाना।उपखंड मुख्यालय के सबसे बड़े राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल में इन दिनों अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है। भीषण गर्मी के इस मौसम में अस्पताल की ओपीडी का ग्राफ तेजी से बढ़ा है, लेकिन अस्पताल प्रशासन की ढुलमुल कार्यप्रणाली के कारण मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।अस्पताल में फिजिशियन और महिला रोग विशेषज्ञ के कक्षों के बाहर सुबह से ही मरीजों की भारी भीड़ और लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं। दुखद पहलू यह है कि इन कतारों में खड़ी गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर रूप से बीमार मरीजों के बैठने के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं है। मरीजों को डॉक्टरों से परामर्श लेने के लिए कई-कई घंटों तक उमस और गर्मी के बीच खड़ा रहना पड़ता है।अस्पताल प्रशासन की संवेदनहीनता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मुख्य द्वार के बाहर मरीजों के पीने के लिए लगाई गई पानी की टंकी के पास भारी अव्यवस्था है। टंकी से आधा से ज्यादा पानी बहकर नीचे गिर रहा है, जिससे मुख्य द्वार पर ही कीचड़ और गंदगी का साम्राज्य फैल गया है। पानी के इस भराव के कारण वहां भारी तादाद में मच्छर और मक्खियां पनप रही हैं, जिससे अस्पताल आने वाले मरीजों में नए संक्रमण फैलने का खतरा पैदा हो गया है। *थूकदान बना परिसर, उड़ रही जागरूकता अभियानों की धज्जियां* एक तरफ जहां सरकार जल संरक्षण और स्वच्छता को लेकर करोड़ों रुपए खर्च कर जन जागरूकता अभियान चला रही है, वहीं बागड़ अस्पताल प्रशासन इन अभियानों की धज्जियां उड़ाता नजर आ रहा है। पानी की टंकी के पास जमा गंदगी और कीचड़ के बीच ही लोग गुटखा और तंबाकू खाकर थूक रहे हैं, जिससे स्थिति और भी नारकीय हो गई है। इस गंदगी को साफ करने या थूकने वालों पर कार्रवाई करने के लिए अस्पताल का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी आगे नहीं आ रहा है। *बर्बाद हो रहे पानी का हो सकता है सदुपयोग* अस्पताल में आने वाले सजग नागरिकों का कहना है कि टंकी से जो पानी बहकर कीचड़ का रूप ले रहा है, उसे व्यवस्थित कर अस्पताल परिसर में लगे पेड़-पौधों में डाला जा सकता है। इसके अलावा गर्मी के इस मौसम में उस पानी का उपयोग वार्डों में चल रहे एयर कूलरों को भरने के लिए भी किया जा सकता है। लेकिन योजना की कमी के कारण यह अमूल्य जल सिर्फ गंदगी फैला रहा है। *कड़े कदम उठाने की मांग* अस्पताल की इस बदहाली और चरमराई व्यवस्था को लेकर स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं और मरीजों के परिजनों में गहरा रोष है। लोगों का कहना है कि अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार आवाज उठाई जाती है, लेकिन प्रशासन द्वारा इसे सुधारने के लिए कोई कड़े कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने जिला कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मांग की है कि जल्द से जल्द अस्पताल में अतिरिक्त बैठक व्यवस्था की जाए, टोकन सिस्टम लागू हो और मुख्य द्वार पर हो रहे जलभराव व गंदगी को तुरंत दुरुस्त किया जाए।

Didwana, Nagaur | Jun 4, 2026

MORE NEWS

*वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026*

*शिक्षा विभाग द्वारा बरांगना में आयोजित हुआ कार्यक्रम*

*पौधारोपण कर लिया जल संरक्षण का संकल्प*

डीडवाना-कुचामन, 4 जून। 
 'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान' के तहत एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं और आमजन को जल संकट के प्रति सचेत करना, पारंपरिक जल स्रोतों का पुनरुद्धार करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने पानी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल ही जीवन है और इसका संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों ने इस दौरान जल संरक्षण के संदेश से ओत-प्रोत प्रेरणादायक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और नुक्कड़ नाटक में द्वारा ग्रामीणों को पानी बचाने के लिए प्रेरित किया।

जिला स्तरीय आयोजन के तहत विद्यालय में निबंध, स्लोगन लेखन और पोस्टर बनाओ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को मुख्य अतिथियों द्वारा स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों को जल की बर्बादी रोकने तथा पर्यावरण को स्वच्छ रखने की सामूहिक शपथ दिलाई गई।

इस दौरान कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर विकास मोहन भाटी, जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह देथा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। 
------------------------------

*वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026* *शिक्षा विभाग द्वारा बरांगना में आयोजित हुआ कार्यक्रम* *पौधारोपण कर लिया जल संरक्षण का संकल्प* डीडवाना-कुचामन, 4 जून। 'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान' के तहत एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं और आमजन को जल संकट के प्रति सचेत करना, पारंपरिक जल स्रोतों का पुनरुद्धार करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में वक्ताओं ने पानी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल ही जीवन है और इसका संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों ने इस दौरान जल संरक्षण के संदेश से ओत-प्रोत प्रेरणादायक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और नुक्कड़ नाटक में द्वारा ग्रामीणों को पानी बचाने के लिए प्रेरित किया। जिला स्तरीय आयोजन के तहत विद्यालय में निबंध, स्लोगन लेखन और पोस्टर बनाओ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को मुख्य अतिथियों द्वारा स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों को जल की बर्बादी रोकने तथा पर्यावरण को स्वच्छ रखने की सामूहिक शपथ दिलाई गई। इस दौरान कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर विकास मोहन भाटी, जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह देथा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। ------------------------------

Didwana, Nagaur | Jun 4, 2026

#NAGAURPOLICE
#SP Office Nagaur

*1. थाना खींवसर:- श्री आशाराम चौधरी ASP नागौर* के निर्देशन में *नशा मुक्त नागौर अभियान के तहत नागौर पुलिस द्वारा अपराधियों द्वारा नशा बेचकर अर्जित सम्पति पर धारा 68 एफ एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्यवाही* करते हुए *थाना खींवसर के भोपालराम विष्नोई* के अवैध मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित सम्पति से गांव विशनोईयो की ढाणी पाचलासिद्धा में बने *दो आलीशान मकान, एक निर्माणाधीन दुकान कोम्पलेक्स, नाल हाइवे-बिकानेर पर बेशकीमती जमीन एवं चार वाहनों को फ्रीज करवाया गया, जिनकी बाजार कीमत लगभग 01 करोड़ 14 लाख रूपये है।* तस्कर भोपालराम बिश्नोई द्वारा *अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त का बड़ा तस्कर है, जो वर्ष 2018 से तस्करी कर रहा है, जिसके विरूद्ध कुल 15 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।*

*2. विशेष अभियान उमंग 7*:- पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार *बालश्रम, बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुव्र्यापार (बाल तस्करी/मानव तस्करी) की रोकथाम हेतु विषेष अभियान ‘‘उमंग-7‘‘ दिनांक 01.06.2026 से 30.06.2026 तक आयोजित किया जा रहा है।* अभियान हेतु मानव तस्करी विरोधी यूनिट एवं समस्त थानों की टीमें गठित की गई हैं। *आमजन से अपील की जाती है कि बालश्रम, भिक्षावृति एवं मानव दुव्र्यवहार अपराधों की जानकारी मिलने/देखने पर कार्यवाही हेतु संबंधित पुलिस थाने/मानव तस्करी विरोधी यूनिट (मोबाईल नं. 9079991738), चाईल्ड हैल्पलाईन 1098, आपातकालीन पुलिस हैल्पलाईन 112 एवं महिला हैल्पलाईन नं. 181 पर सूचना दें।* 

*3. थाना कोतवाली नागौरः-  श्री आशाराम चौधरी ASP नागौर* के निर्देशन में *कूटरचित दस्तावतेजों से धोखाधड़ी करने के प्रकरण में* नागौर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए *दो आरोपी इमरान उर्फ मुन्नीम एवं अलीमुदीन गिरफ्तार* किये गये। आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से *कूटरचित दस्तावेज तैयार कर, मृत महिला के स्थान पर फर्जी महिला को पेश कर, आरोपी मुन्ना खां के नाम से फर्जी रजिस्ट्री करवाकर धोखाधड़ी की।*

@IgpAjmer
@PoliceRajasthan

#NAGAURPOLICE #SP Office Nagaur *1. थाना खींवसर:- श्री आशाराम चौधरी ASP नागौर* के निर्देशन में *नशा मुक्त नागौर अभियान के तहत नागौर पुलिस द्वारा अपराधियों द्वारा नशा बेचकर अर्जित सम्पति पर धारा 68 एफ एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्यवाही* करते हुए *थाना खींवसर के भोपालराम विष्नोई* के अवैध मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित सम्पति से गांव विशनोईयो की ढाणी पाचलासिद्धा में बने *दो आलीशान मकान, एक निर्माणाधीन दुकान कोम्पलेक्स, नाल हाइवे-बिकानेर पर बेशकीमती जमीन एवं चार वाहनों को फ्रीज करवाया गया, जिनकी बाजार कीमत लगभग 01 करोड़ 14 लाख रूपये है।* तस्कर भोपालराम बिश्नोई द्वारा *अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त का बड़ा तस्कर है, जो वर्ष 2018 से तस्करी कर रहा है, जिसके विरूद्ध कुल 15 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।* *2. विशेष अभियान उमंग 7*:- पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार *बालश्रम, बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुव्र्यापार (बाल तस्करी/मानव तस्करी) की रोकथाम हेतु विषेष अभियान ‘‘उमंग-7‘‘ दिनांक 01.06.2026 से 30.06.2026 तक आयोजित किया जा रहा है।* अभियान हेतु मानव तस्करी विरोधी यूनिट एवं समस्त थानों की टीमें गठित की गई हैं। *आमजन से अपील की जाती है कि बालश्रम, भिक्षावृति एवं मानव दुव्र्यवहार अपराधों की जानकारी मिलने/देखने पर कार्यवाही हेतु संबंधित पुलिस थाने/मानव तस्करी विरोधी यूनिट (मोबाईल नं. 9079991738), चाईल्ड हैल्पलाईन 1098, आपातकालीन पुलिस हैल्पलाईन 112 एवं महिला हैल्पलाईन नं. 181 पर सूचना दें।* *3. थाना कोतवाली नागौरः- श्री आशाराम चौधरी ASP नागौर* के निर्देशन में *कूटरचित दस्तावतेजों से धोखाधड़ी करने के प्रकरण में* नागौर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए *दो आरोपी इमरान उर्फ मुन्नीम एवं अलीमुदीन गिरफ्तार* किये गये। आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से *कूटरचित दस्तावेज तैयार कर, मृत महिला के स्थान पर फर्जी महिला को पेश कर, आरोपी मुन्ना खां के नाम से फर्जी रजिस्ट्री करवाकर धोखाधड़ी की।* @IgpAjmer @PoliceRajasthan

Didwana, Nagaur | Jun 4, 2026

मानसून से पहले अलर्ट मोड पर नगर परिषद: नालों से हटाए अस्थाई अतिक्रमण, सफाई अभियान तेज

फवारा सर्कल से नगर परिषद तक बड़े नालों की हुई पूर्ण सफाई, जलभराव से मिलेगी मुक्ति

डीडवाना।आगामी मानसून के मद्देनजर नगर परिषद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। बारिश के मौसम में शहर को जलभराव की गंभीर समस्या से बचाने के लिए प्रशासन ने समय रहते कमर कस ली है। नगर परिषद के निर्देश पर ठेकेदारों द्वारा शहर के छोटे-बड़े नालों की युद्धस्तर पर सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है।इस अभियान के तहत सबसे बड़ी कार्रवाई नालों पर किए गए अवैध और अस्थाई अतिक्रमणों के खिलाफ की जा रही है। लंबे समय से नालों के ऊपर स्थाई व अस्थाई रूप से बने ढाबे, ठेले और अन्य दुकानों के कारण सफाई कार्य में भारी बाधा आ रही थी। प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए इन सभी अवरोधों को मौके से हटवा दिया है ताकि नालों की तह तक सफाई की जा सके।नगर परिषद के ठेकेदारों और कर्मचारियों की टीम ने फवारा सर्कल से लेकर नगर परिषद कार्यालय तक के पूरे मार्ग पर विशेष अभियान चलाया। इस मार्ग पर जितने भी बड़े नाले थे, उनके ऊपर लगे सभी ढाबों और ठेलों को पूरी तरह हटा दिया गया है।मशीनों और श्रमिकों की मदद से नालों के अंदर जमा सिल्ट (मिट्टी) और कचरे को बाहर निकाला गया।
नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार, इस त्वरित कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य मानसून के दौरान होने वाले जलभराव को रोकना है। अक्सर नालों के जाम होने से बारिश का पानी सड़कों और रिहायशी इलाकों में घुस जाता है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रशासन का दावा है कि इस बार समय से पहले हुई पुख्ता तैयारियों के कारण आम नागरिकों को जलजमाव की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।प्रशासन ने आम जनता और व्यापारियों से भी अपील की है कि वे साफ किए गए नालों में दोबारा पॉलीथिन, प्लास्टिक या अन्य कचरा न डालें। शहर को साफ रखने और जलभराव से बचाने में नगर परिषद का सहयोग करें।

मानसून से पहले अलर्ट मोड पर नगर परिषद: नालों से हटाए अस्थाई अतिक्रमण, सफाई अभियान तेज फवारा सर्कल से नगर परिषद तक बड़े नालों की हुई पूर्ण सफाई, जलभराव से मिलेगी मुक्ति डीडवाना।आगामी मानसून के मद्देनजर नगर परिषद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। बारिश के मौसम में शहर को जलभराव की गंभीर समस्या से बचाने के लिए प्रशासन ने समय रहते कमर कस ली है। नगर परिषद के निर्देश पर ठेकेदारों द्वारा शहर के छोटे-बड़े नालों की युद्धस्तर पर सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है।इस अभियान के तहत सबसे बड़ी कार्रवाई नालों पर किए गए अवैध और अस्थाई अतिक्रमणों के खिलाफ की जा रही है। लंबे समय से नालों के ऊपर स्थाई व अस्थाई रूप से बने ढाबे, ठेले और अन्य दुकानों के कारण सफाई कार्य में भारी बाधा आ रही थी। प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए इन सभी अवरोधों को मौके से हटवा दिया है ताकि नालों की तह तक सफाई की जा सके।नगर परिषद के ठेकेदारों और कर्मचारियों की टीम ने फवारा सर्कल से लेकर नगर परिषद कार्यालय तक के पूरे मार्ग पर विशेष अभियान चलाया। इस मार्ग पर जितने भी बड़े नाले थे, उनके ऊपर लगे सभी ढाबों और ठेलों को पूरी तरह हटा दिया गया है।मशीनों और श्रमिकों की मदद से नालों के अंदर जमा सिल्ट (मिट्टी) और कचरे को बाहर निकाला गया। नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार, इस त्वरित कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य मानसून के दौरान होने वाले जलभराव को रोकना है। अक्सर नालों के जाम होने से बारिश का पानी सड़कों और रिहायशी इलाकों में घुस जाता है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रशासन का दावा है कि इस बार समय से पहले हुई पुख्ता तैयारियों के कारण आम नागरिकों को जलजमाव की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।प्रशासन ने आम जनता और व्यापारियों से भी अपील की है कि वे साफ किए गए नालों में दोबारा पॉलीथिन, प्लास्टिक या अन्य कचरा न डालें। शहर को साफ रखने और जलभराव से बचाने में नगर परिषद का सहयोग करें।

Didwana, Nagaur | Jun 4, 2026

भाजपा ने राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का किया एलान; अलका गुर्जर और सतीश पूनिया को मिला टिकट

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राजस्थान में होने वाले आगामी राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार, राजस्थान से दो प्रमुख नेताओं को मैदान में उतारा गया है:​श्रीमती (डॉ.) अलका गुर्जर
​डॉ. सतीश पूनिया ​यह सूची भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह के हस्ताक्षरों के साथ केंद्रीय कार्यालय द्वारा जारी की गई है। दोनों ही नेता राजस्थान की राजनीति में मजबूत पकड़ रखते हैं, और पार्टी ने इन पर भरोसा जताते हुए इन्हें उच्च सदन भेजने का फैसला किया है।

भाजपा ने राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का किया एलान; अलका गुर्जर और सतीश पूनिया को मिला टिकट भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राजस्थान में होने वाले आगामी राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार, राजस्थान से दो प्रमुख नेताओं को मैदान में उतारा गया है:​श्रीमती (डॉ.) अलका गुर्जर ​डॉ. सतीश पूनिया ​यह सूची भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह के हस्ताक्षरों के साथ केंद्रीय कार्यालय द्वारा जारी की गई है। दोनों ही नेता राजस्थान की राजनीति में मजबूत पकड़ रखते हैं, और पार्टी ने इन पर भरोसा जताते हुए इन्हें उच्च सदन भेजने का फैसला किया है।

Didwana, Nagaur | Jun 4, 2026