भाजपा ने राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का किया एलान; अलका गुर्जर और सतीश पूनिया को मिला टिकट
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राजस्थान में होने वाले आगामी राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार, राजस्थान से दो प्रमुख नेताओं को मैदान में उतारा गया है:श्रीमती (डॉ.) अलका गुर्जर
डॉ. सतीश पूनिया यह सूची भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह के हस्ताक्षरों के साथ केंद्रीय कार्यालय द्वारा जारी की गई है। दोनों ही नेता राजस्थान की राजनीति में मजबूत पकड़ रखते हैं, और पार्टी ने इन पर भरोसा जताते हुए इन्हें उच्च सदन भेजने का फैसला किया है।