*वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026*
*शिक्षा विभाग द्वारा बरांगना में आयोजित हुआ कार्यक्रम*
*पौधारोपण कर लिया जल संरक्षण का संकल्प*
डीडवाना-कुचामन, 4 जून।
'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान' के तहत एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं और आमजन को जल संकट के प्रति सचेत करना, पारंपरिक जल स्रोतों का पुनरुद्धार करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने पानी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल ही जीवन है और इसका संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों ने इस दौरान जल संरक्षण के संदेश से ओत-प्रोत प्रेरणादायक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और नुक्कड़ नाटक में द्वारा ग्रामीणों को पानी बचाने के लिए प्रेरित किया।
जिला स्तरीय आयोजन के तहत विद्यालय में निबंध, स्लोगन लेखन और पोस्टर बनाओ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को मुख्य अतिथियों द्वारा स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों को जल की बर्बादी रोकने तथा पर्यावरण को स्वच्छ रखने की सामूहिक शपथ दिलाई गई।
इस दौरान कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर विकास मोहन भाटी, जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह देथा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
------------------------------