#NAGAURPOLICE
#SP Office Nagaur
*1. थाना खींवसर:- श्री आशाराम चौधरी ASP नागौर* के निर्देशन में *नशा मुक्त नागौर अभियान के तहत नागौर पुलिस द्वारा अपराधियों द्वारा नशा बेचकर अर्जित सम्पति पर धारा 68 एफ एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्यवाही* करते हुए *थाना खींवसर के भोपालराम विष्नोई* के अवैध मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित सम्पति से गांव विशनोईयो की ढाणी पाचलासिद्धा में बने *दो आलीशान मकान, एक निर्माणाधीन दुकान कोम्पलेक्स, नाल हाइवे-बिकानेर पर बेशकीमती जमीन एवं चार वाहनों को फ्रीज करवाया गया, जिनकी बाजार कीमत लगभग 01 करोड़ 14 लाख रूपये है।* तस्कर भोपालराम बिश्नोई द्वारा *अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त का बड़ा तस्कर है, जो वर्ष 2018 से तस्करी कर रहा है, जिसके विरूद्ध कुल 15 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।*
*2. विशेष अभियान उमंग 7*:- पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार *बालश्रम, बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुव्र्यापार (बाल तस्करी/मानव तस्करी) की रोकथाम हेतु विषेष अभियान ‘‘उमंग-7‘‘ दिनांक 01.06.2026 से 30.06.2026 तक आयोजित किया जा रहा है।* अभियान हेतु मानव तस्करी विरोधी यूनिट एवं समस्त थानों की टीमें गठित की गई हैं। *आमजन से अपील की जाती है कि बालश्रम, भिक्षावृति एवं मानव दुव्र्यवहार अपराधों की जानकारी मिलने/देखने पर कार्यवाही हेतु संबंधित पुलिस थाने/मानव तस्करी विरोधी यूनिट (मोबाईल नं. 9079991738), चाईल्ड हैल्पलाईन 1098, आपातकालीन पुलिस हैल्पलाईन 112 एवं महिला हैल्पलाईन नं. 181 पर सूचना दें।*
*3. थाना कोतवाली नागौरः- श्री आशाराम चौधरी ASP नागौर* के निर्देशन में *कूटरचित दस्तावतेजों से धोखाधड़ी करने के प्रकरण में* नागौर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए *दो आरोपी इमरान उर्फ मुन्नीम एवं अलीमुदीन गिरफ्तार* किये गये। आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से *कूटरचित दस्तावेज तैयार कर, मृत महिला के स्थान पर फर्जी महिला को पेश कर, आरोपी मुन्ना खां के नाम से फर्जी रजिस्ट्री करवाकर धोखाधड़ी की।*
@IgpAjmer
@PoliceRajasthan