वृक्षो को बांधे रक्षा सूत्र, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
-----
शासकीय आदर्श कन्या महाविद्यालय श्योपुर में वृक्षों को रक्षासूत्र बांधकर पर्यावरण का संकल्प लिया गया, इसके साथ ही महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा प्राध्यापको को भी रक्षा सूत्र बांधे गये।
मध्यप्रदेश शासन एवं उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में पेड़ों के राखी के साथ पर्व मनाने के कार्यक्रम में आज महाविद्यालय की छात्राओं ने महाविद्यालय के प्राध्यापको एवं पेड़ों को तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधे।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक श्री रवि यादव द्वारा स्व रचित कविता का पाठ किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी डॉ श्याम लाल बामनिया, श्रीमती वेदांकी खंडेलवाल, डॉ ललिता सिकरवार, डॉ महेश कुशवाहा, डॉ खेमराज आर्य, डॉ धर्मेंद्र शाक्य, डॉ योगेश बाथम, डॉ मनीष सैनी, डॉ राहुल कुमार कुशवाहा, डॉ संजय चौहान, डॉ कल्याण कुशवाहा, डॉ आर डी अहिरवार, खेलाधिकारी श्री हीरा सिंह सहित समस्त स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी डॉ परवीन वर्मा द्वारा किया गया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
7 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Sep 3, 2026