विजयपुर नगर में निकली भव्य कलश वंदन यात्रा
-----
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के 650वें जयंती वर्ष के पावन एवं ऐतिहासिक अवसर पर प्रदेश स्तरीय ‘समरसता संकल्प अभियान’ के अंतर्गत विजयपुर नगर में श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ भव्य ‘कलश वंदन यात्रा’ का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर वातावरण संत रविदास जी महाराज के जयघोषों से गुंजायमान हो उठा। पवित्र कलश का विधि-विधान से पूजन किया गया तथा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज का जीवन समानता, समरसता, सामाजिक न्याय, मानवता और भाईचारे का अनुपम संदेश है। उन्होंने अपने विचारों और कर्मों से समाज को यह मार्ग दिखाया कि मनुष्य की पहचान उसके जन्म से नहीं, बल्कि उसके कर्म और चरित्र से होती है। उनके आदर्श आज भी एक समतामूलक और सशक्त समाज के निर्माण की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने संत रविदास जी महाराज के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा समाज में सद्भाव, समरसता और एकता को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
इस गरिमामय अवसर पर वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामनिवास रावत, पूर्व विधायक श्री बाबूलाल मेवरा, सहरिया विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरसनपाल बरैया, भाजपा जिला महामंत्री श्री अरविंद सिंह जादौन, जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा श्री श्रीधर गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष श्री परीक्षित धाकड़, नगर पंचायत अध्यक्ष विजयपुर श्री कमलेश कुशवाह, जिला सह-कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष श्री शुभम मुदगल, अगरा मंडल अध्यक्ष श्री रामलखन कुशवाह, विजयपुर मंडल महामंत्री श्री हाकिम कुशवाह, श्री मुकेश जाटव, श्री लायकराम श्रीवास, श्री कैलाश सिरोठिया, श्री पप्पी शर्मा, श्री लालपति जाटव, श्री मुकेश जाटव, श्री प्रेम सिंह शाक्य, श्री नेपाली, श्री रामजी इंडियनगेन, श्री रमेश जाटव, श्री वकील जाटव, श्री दीप सिंह मौर्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन विजयपुर नगर के वार्ड क्रमांक 07 में भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं प्रबुद्धजन संगोष्ठी के साथ किया गया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur