गढी में निकली संत शिरोमणि रविदास जी की भव्य रथ यात्रा
----
संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जन्मजयंती के अवसर पर उनके जीवन-दर्शन, समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से “श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा” का आयोजन जारी है।
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में समसरता संकल्प अभियान एवं यात्रा निर्धारित रूट अनुसार संचालित है। इस दौरान यात्रा का ग्रामों में स्वागत किया जा रहा है तथा कलश पूजन किया जा रहा है।
विजयपुर क्षेत्र के ग्राम गढी में आज संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में भव्य रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर सहरिया विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरसनपाल बरैया, नगरपरिषद विजयपुर के अध्यक्ष श्री कमलेश कुशवाह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री अरविंद जादौन, श्री परीक्षित धाकड ने संत रविदास जी के जीवन एवं उनके सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेश पर प्रकाश डाला। रथ यात्रा का ग्रामीणों ने जगह-जगह स्वागत किया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
7 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Sep 3, 2026