खड़गपुर: धपरा गांव से स्कूल गई छात्रा लापता, दो दिन बाद भी सुराग नहीं, पिता ने खड़गपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई
हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के धपरा गांव से एक 16 वर्षीय छात्रा के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में परिजनों ने गुरुवार की शाम 5 बजे हवेली खड़गपुर थाना में आवेदन देकर पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, धपरा गांव निवासी भिखारी दास की पुत्री नगर स्थित पंचकुमारी कन्या उच्च विद्यालय में कक्षा 9 की छात्रा है। पर