तोकापाल: मांझी-मुखिया, सिरहा-गुनिया सम्मेलन में शामिल हुए सांसद महेश कश्यप और महाराजा कमलचंद्र भंजदेव
Tokapal, Bastar | Oct 21, 2026 बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और सदियों पुरानी परंपराओं को संरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मांझी, मुखिया, सिरहा, गुनिया, पुजारी एवं गायता सम्मेलन में बस्तर सांसद महेश कश्यप और महाराजा कमलचंद्र भंजदेव शामिल हुए। इस दौरान दोनों ने समाज के पारंपरिक प्रमुखों और धर्मगुरुओं से आत्मीय मुलाकात कर संवाद किया।