करेरा: दिनारा में यातायात नियमों को लेकर अनोखा चेकिंग अभियान, नियम पालन करने वालों को माला पहनाकर किया सम्मानित
दिनारा में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे यातायात चेकिंग अभियान के दौरान इस बार एक अलग ही नजारा देखने को मिला थाना प्रभारी रविंद्र कुशवाहा और पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान हेलमेट पहनकर और यातायात नियमों का पालन करते हुए पाए गए चालकों का माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें धन्यवाद दिया। पुलिस ने कहा कि ऐसे जागरूक नागरिक ही सुरक्षित सड़क व्यवस्था की असली ताकत हैं।