सिरसागंज: गांव उखरेंड में घर से बिना बताए निकला 15 वर्षीय किशोर लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग, थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी
सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव उखरेंड से 15 वर्षीय किशोर के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। किशोर के दो दिन से घर नहीं लौटने पर परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। बताया गया है कि गांव निवासी मनोज कुमार का 15 वर्षीय पुत्र राधे उर्फ मयंक दो दिन पूर्व शाम के समय बिना बताए घर से निकल गया था उसी दौरान लापता हो गया।