नवाबगंज: टीपहार गांव में धान की रोपाई के लिए तैयार खेत में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल
देवा थाना क्षेत्र अंतर्गत टीपहार गांव में धान की रोपाई के लिए तैयार खेत में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी डंडों से हमला किया। वही इस घटना का वीडियो किसी ने बना लिया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना बीते दिन गुरुवार 2 बजे का बताया जा रहा।