नवाबगंज: बेरहरा गांव में कुत्ते के हमले से घायल हुए राष्ट्रीय पक्षी की मदद के लिए युवक ने दिखाई बहादुरी, वन विभाग ने ली सुध
बाराबंकी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बेरहरा गांव में गुरुवार एक मार्मिक दृश्य सामने आया। एक कुत्ते ने राष्ट्रीय पक्षी मोर पर जानलेवा हमला कर दिया। मोर की चीख सुनकर स्थानीय युवक नितिन शुक्ला तुरंत मौके पर पहुंचे और झाड़ियों के बीच से मोर को कुत्ते के चंगुल से बचाया। हमले में मोर के पंख गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे वह उड़ने में असमर्थ हो गया।