नवाबगंज: मसौली क्षेत्र स्थित हाईवे पर दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, आलू से भरा ट्रक पलटा, कई किमी तक लगा जाम
मसौली थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार व शुक्रवार की देर रात्रि करीब 2:30 बजे बाराबंकी बहराइच हाईवे पर दो ट्रक की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। जिससे दोनों ट्रैकों के अगले हिस्से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों ट्रैकों के घायल चालक और खलासी को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा गया।