प्रधानमंत्री कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को धान के बदले वैकल्पिक फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। ग्राम पंचायत पौनार में कृषि विभाग द्वारा किसानों को मड़िया (रागी) का बीज उपलब्ध कराया गया तथा श्रीविधि से खेती करने की जानकारी दी गई। यहाँ लगभग 6 किसान मड़िया (रागी) और कम से कम 20 किसान उड़द एवं मूंग की खेती कर रहे हैं। इन किसानों का योजना के तहत पंजीयन किया गया है। योजना के निर्धारित प्रावधानों के अनुसार, पात्र किसानों को धान के बदले वैकल्पिक फसलों की खेती करने पर ₹15,000 प्रति एकड़ की आर्थिक सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी कृषि विभाग से संपर्क करें।
ऐसी ही उपयोगी कृषि जानकारी के लिए 🌾@jaivikkrishidantewadaa को Follow करें।
#jaivikkrishidantewada #OrganicFarming #chhattisgarh
#krishivibhag
#naturalfarming
Pradhan Mantri Krishak Unnati Yojana, प्रधानमंत्री कृषक उन्नति योजना, Crop Diversification, Paddy to Millet, Ragi Cultivation, Urad Farming, Moong Farming, श्रीविधि खेती, कृषि विभाग दंतेवाड़ा, ग्राम पंचायत पौनार, किसान कल्याण, वैकल्पिक फसल खेती,
34 views | Balrampur, Chhattisgarh | Oct 13, 2026