खोदावंदपुर: खोदावंदपुर कृषि विज्ञान केंद्र में गलाघोंटू और लंगड़ी रोग से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान शुरू
खोदावंदपुर कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे गाय एवं भैंस जाति के पशुओं का गलाघोंटू व लंगड़ी रोग से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया है। आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन कृषि विज्ञान केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ राम पाल, जिला नोडल पदाधिकारी डॉ ओमप्रकाश सिंह, पशु विशेषज्ञ डॉ विपिन ने किया।