खोदावंदपुर: दौलतपुर पंचायत के चलकी गांव में घटिया पीसीसीकरण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रोका
दौलतपुर पंचायत के चलकी गांव स्थित वार्ड नंबर आठ में मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे ग्रामीण सड़क पर घटिया पीसीसीकरण कार्य होते देख ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा ग्रामीणों ने अपना आक्रोश जताते हुए सड़क निर्माण कार्य को रोक दिया। मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए उपयोग में लायी गयी गिट्टी में मिट्टी मिला हुआ है।