बाड़ा गांव के वार्ड नं 6 में स्थित सेवानिवृत प्राध्यापक कृष्ण कुमार झा के घर के ग्रिल गेट का ताला काटकर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए के जेवरात व नगदी कीमती सामान गायब कर दिया। भीषण चोरी की यह घटना गुरुवार की देर रात्रि में घटी। गृह स्वामी व उनके परिवार के कोई भी सदस्य घर में मौजूद नहीं थे।