खोदावंदपुर: चोरी की घटना में नया मोड़, फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
खोदावंदपुर प्रखंड अंतर्गत बाड़ा गांव में हुई भीषण चोरी कांड की जांच पड़ताल फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों की टीम ने शनिवार को दोपहर करीब दो बजे किया। पटना से आए फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ व एस आई विजय कुमार आजाद व मो अनबर ने घटनास्थल पर गहन जांच पड़ताल किया। इस मौके पर मौजूद खोदावंदपुर थाना के SHO ने बताया कि चोरी की घटना के संदर्भ में थाना में प्राथमिकी दर्ज हो गया है।