लखीसराय: लखीसराय जिले में पुलिस ने चलाया रोको-टोको अभियान, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की हुई सघन जांच
सोमवार अपराह्न 12:45 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट पर साझा की गई जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर अपराध नियंत्रण को लेकर विभिन्न थाना क्षेत्र में रोको टोको अभियान चलाया गया.इसके तहत से व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच की गई. अभियान का उद्देश्य मध पदार्थ एवं अवैध अग्नेयास्त्रों के आयात निर्यात पर रोक लगाना है.