भितरवार: बाजार में तमंचा लहराकर मारपीट करने वाला गिरफ्तार, अवैध तमंचा भी जब्त
नगर भितरवार स्थित मुख्य बाजार में अवैध तमंचा लहराकर मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की और उसे धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी का नगर भितरवार बाजार में जुलूस निकाला ताकि अपराधियों में खोफ रहे और कानून व्यवस्था बनी रहे।