मसूरी में उक्रांद नेताओं का एलान, 70 सीटों पर अकेले उतरेगा उक्रांद, सरकार बनाने का दावा जल्दी जारी करेगी पार्टी अपना दृष्टि पत्र
मसूरी में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। दल के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने अन्य नेताओं के साथ सयुक्त रूप् से पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि उक्रांद प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगा और भाजपा-कांग्रेस से चुनाव व चुनाव के बाद भी समान दूरी बनाए रखेगा। उन्होंने जनता के सहयोग से उक्रांद की सरकार बनने का दावा किया।
उपाध्याय ने कहा कि भू-कानून, मूल निवास, राजधानी, पलायन, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, खनन और नशे जैसे मुद्दे दल के प्रमुख एजेंडे में हैं। स्थानीय युवाओं और महिलाओं को रोजगार, जल विद्युत व प्राकृतिक संसाधनों में स्थानीय लोगों की भागीदारी, पर्यटन, शिक्षा-स्वास्थ्य और गांवों को दोबारा आबाद करने के लिए दीर्घकालीन नीति तैयार की जा रही है। चुनाव से पहले पार्टी अपना दृष्टिपत्र गांव-गांव पहुंचाएगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर प्रदेश के मूल मुद्दों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर भी निशाना साधा। कांग्रेस को भी उन्होंने विपक्ष की भूमिका निभाने में विफल बताया। वहीं पार्टी के अंदर अनुशासन को लेकर उन्होंने कहा कि संगठन के निर्देशों के विरुद्ध सोशल मीडिया पर मनगढ़ंत प्रचार स्वीकार नहीं किया जाएगा। आशुतोष नेगी के निष्कासन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी।
#cmuttrakhkhand #BJPNEWS #congressnews #GaneshJoshi #CongressParty #Congressman #BJPGovernment #landslide #uttarkhand #ganesh
Mussoorie, Dehradun | Sep 23, 2026